मा. प्र. प्राचार्या डॉ.श्रुती जोशी मॅडम (आजीव सेवक, श्री स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्था, कोल्हापुर) जी ने हिंदी विभाग को सदिच्छा भेंट देकर कामकाज का जायजा लिया। उस अवसर पर हिंदी विभागाध्यक्ष प्रा.निलेश जाधव उनका गुच्छ देकर स्वागत करते हुए।उस वक्त उपस्थित हिंदी विभाग के गुरुजन एवं पदव्युत्तर विभाग के छात्र।

हिंदी विभाग को सदिच्छा भेंट देकर कामकाज का लिया जायजा।

इचलकरंजी : श्री स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्था, कोल्हापुर की आजीव सेवक तथा मा. प्र. प्राचार्या डॉ. श्रुती जोशी मैडम ने हाल ही में डी.के.ए.एस.सी. महाविद्यालय, इचलकरंजी के हिंदी विभाग को सदिच्छा भेंट देकर विभागीय कामकाज का जायजा लिया।
इस अवसर पर उन्होंने हिंदी विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों के लिए आयोजित विविध उपक्रमों, विभागीय नियोजन तथा शैक्षणिक गुणवत्ता से संबंधित कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विभाग द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए शैक्षणिक कार्यों में सातत्य बनाए रखने का मार्गदर्शन किया।
हिंदी विभागाध्यक्ष प्रा. निलेश वसंतराव जाधव ने डॉ. श्रुती जोशी मैडम का स्वागत करते हुए विभाग की शैक्षणिक व सहशैक्षणिक गतिविधियों तथा आगामी उपक्रमों की जानकारी दी। इस सदिच्छा भेंट से विभाग के प्राध्यापकों में उत्साह का वातावरण निर्माण हुआ।
इस अवसर पर हिंदी विभाग के प्राध्यापक एवं छात्र उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

"आज के युवाओं की दिनचर्या एवं स्वास्थ्य के समक्ष चुनौतियाँ”-डॉ.आकांशा जोशी (एम.डी.)

हिंदी दिन समारोह

मा. प्राचार्य अभयकुमार साळुंखे (कार्याध्यक्ष, श्री स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्था, कोल्हापूर) यांचे वाढदिवसानिमित्य साहेबांच्या संस्था वाटचालितील काही क्षणचित्रे ....ऑनलाईन प्रदर्शन -आयोजक -हिंदी व मानसशास्त्र विभाग यांच्या संयुक्त विद्यमाने दि.17 जानेवारी, 2023 *मार्गर्शक:- मा. प्राचार्य प्रो.डॉ.सतिश घाटगे