14 सितंबर,2023 'हिदी दिवस'
महाविद्यालय में 14 सितम्बर, 2023 को हिंदी विभाग द्वारा आयोजित 'तुतारी' भित्तीपत्रिका का विमोचन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य मा.डॉ.सुनिलकुमार कुरणे जी के शुभ हाथों से संपन्न हुआ।
भित्तीपत्रिका में हिंदी साहित्य के जाने माने साहित्यकार 'उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद' शीर्षक से लिखे लेखन साहित्य का विमोचन महाविद्यालय के प्रबंधक श्री.अनिल पवार जी के शुभ हाथों से संपन्न हुआ।
इस शुभ अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.सुनिलकुमार कुरणे, हिंदी विभाग के प्रमुख प्रा.यशवंत गायकवाड, प्रा.निलेश जाधव, प्रा.डॉ. निशाराणी, प्रा.विक्रम भोसले, अर्थशास्त्र के प्रा.डॉ.हरताळे, प्रा.संजय पाटील, प्रा.डॉ.राजकुमार गीते, भूगोल विभाग के प्रा.डॉ.अमोल जरग, प्रा.सुहास वाघमारे, प्रा.डॉ.संतोष सोंडगे, प्रा.योगेश बदामे, प्रा.राजू कापरे, प्रा.विशाल कोळी, राज्यशास्त्र के प्रा.अभिजित गोसावी, प्रा.योगेश बरगे, इतिहास विभाग के प्रा.प्रमोद शेंडगे, समाजशास्त्र विभाग के प्रा.संजय कांबळे आदि विभाग के गुरूदेव कार्यकर्ता एवं हिंदी विभाग के सभी छात्र उपस्थित थे।